#Budget 2019-20: इस बार के बजट में क्या हुआ महंगा, क्या हुआ सस्ता!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट था। वित्तमंत्री की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट था। वित्तमंत्री की घोषणाओं के अनुसार, कुछ चीजें मंहगी होंगी तो कुछ सस्ती। आपको पहले बताते हैं कि किन चीजों की कीमतें बढ़ेंगी।

nirmala sitharaman
पेट्रोल और डीजल
पेट्रोल और डीजल पर एक रुपए एक्साइज ड्‍यूटी लगाने की घोषणा की गई। वित्तमंत्री की घोषणा के चलते पेट्रोल और डीजल एक रुपए महंगे हो जाएंगे।


सोना और कीमती धातुएं

सोने और कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी, ऑटो पार्ट्‍स, मार्बल टाइल्स, तंबाकू उत्पाद,किताबें, काजू, मेटल फिटिंग, सिंथेटिक रबर,  ऑप्टिकल फाइबर्स, डिजिटल वीडियो कैमरा ये चीजे मंहगी हो जाएंगी।

gold

ये चीजें होंगी सस्ती
इलेक्ट्रिक वाहन
इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई। इसके चलते इस तरह के वाहन सस्ते हो जाएंगे।

electric vehicle

इसके रक्षा उपकरण, चमड़े का सामान, मोबाइल चार्जर, सैट टॉप बॉक्स सस्ते हो जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *