ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,
- अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाएंगे
- दूध उत्पादन बढ़ाया जाएगा
- डेयरी कामों को बढ़ावा दिया जाएगा
- दालों के मामले में देश आत्मनिर्भर बना
- किसानों का जीवन आसान बनाना प्राथमिकता
- हम आयात पर खर्च को कम करेंगे
- 10 हजार किसानों का उत्पादक संघ बनेगा
- हम निजी उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाएंगे
- हर पंचायत को इंटरनेट से जोड़ेंगे
- गांव में हर घर तक पानी पहुंचाएंगे
- जलशक्ति मंत्रालय जल प्रबंधन करेगा
- 2024 तक हर घर में नल से पानी देंगे
- शहरीकरण चुनौती नहीं, एक मौका है

- शहरों में 26 लाख से ज्यादा घर बनाए गये
- पीएम आवास योजना के तहत 81 लाख घर बनेंगे
- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जाएगी
- नई नीति में स्कूलों, कॉलेजों में बदलाव का प्लान
- समग्र अनुसंधान प्रणाली को मजबूत करेंगे
- टॉप 200 में देश के 3 शिक्षण संस्थान
- नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया जाएगा
- ऑनलाइन कोर्स बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा
- राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र बनाया जाएगा
- 2 अक्टूबर को किया जाएगा उद्घाटन
- खेलो इंडिया खेलो स्कीम का विस्तार किया जाएगा
- राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन होगा
- उच्च शिक्षा के लिए 400 करोड़

- विदेश में नौकरी के लिए जरूरी प्रशिक्षण देंगे
- श्रमिकों के लिए 4 और कोर्ट बनेंगे
- स्टार्ट अप के लिए दूरदर्शन पर कार्यक्रम लाएंगे
- एक करोड़ छात्रों के लिए स्कील योजना
- बड़े स्तर पर रेलवे स्टेशन पर आधुनिकीकरण का काम शुरू करेंगे
- सुधारों से बैंकों का घाटा घटा
- सरकारी बैंकों की स्थिति सुधारी
- सरकारी बैंकों को 70 हजार करोड़ का प्रावधान
- NPA में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट
- बैंकों के डूबे कर्ज वसूलने में तेजी आई
- 4 लाख करोड़ का कर्ज वसूला गया
- क्रेडिट ग्रोथ 13.8 फीसदी बढ़ी

