ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले से सामने आया है जहा एक मुस्लिम महिला को अपने ही ससुर दवारा छेड़छाड़ और जबरदस्ती की शिकायत करना महंगा पड़ गया | महिला ने पति से ससुर की शिकायत की तो उसकी मदद करने के बजाय पत्नी को तीन तलाक दे दिया |
ससुर की बेजती करने पर पति ने दिया तलाक
तीन तलाक से पीड़ित महिला ने अपने ससुर पति और देवर के खिलाफ एसपी यमुनानागर को अपने साथ हुए अत्याचारों औऱ जीवन बर्बाद करने वाले तीन तलाक की शिकायत दी है | वहीं आपको बता दे शिकायत के बाद यमुनानगर के एसपी इस तीन तलाक मामले की जांच यमुनानगर के महिला थाना प्रभारी पर सौंपी है |


