ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अब हरियाणा के स्कूलों में प्रार्थना के बाद उठक- बैठक करवाई जाएगी। बच्चों के शरीर और दिमाग को चुस्त रखने के लिए योग के तौर पर 1 से 3 मिनट के लिए उठक बैठक करवाई जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद के अनुसार, यह एक्सरसाइज सुपर ब्रेन योग है। योग एक्सपर्ट से विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया।
ये है योजना
आठ जुलाई को स्कूल खुलने के बाद करीब 700 विद्यार्थियों को दो सेक्शन में बांटा जाएगा। एक सेक्शन को योग कराया जाएगा। दूसरे को नहीं। दोनों ही सेक्शन के छात्रों का साल भर वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन किया जाएगा। योग करने वाले विद्यार्थियों पर प्रयोग सकारात्मक दिखा तो अगले सत्र से विभाग को सभी स्कूलों में यह लागू करने के लिए लिखा जाएगा।


