ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है।
जी हां, करनाल के सूरज ने अपनी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बना ली है। Zomato में फूड डिलिवरी का काम करने वाला सूरज आज सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुका है। मेहनत की कमाई को जोकर कैसे अपने सपने पूरे करने हैं, इसकी सूरज मिसाल बन गया है।
5 महीने की सैलरी से खरीदी बाइक
दरअसल, सूरज 5 महीनों से फूड डिलावरी ब्वॉय का काम कर रहा है। सिर्फ 5 महीने की सैलरी से सूरज ने सेविंग कर डेढ़ लाख की अपनी ड्रीम बाइक खरीद ली है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे काफी सराह रहे हैं और फूड डिलावरी ब्वॉय सूरज की सैलरी के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं जोमेटो के फांउडर दीपिंदर गोयल ने भी सूरज की तारीफ की है और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
ट्वीटर हुआ पागल
सोशल मीडिया में सूरज इन दिनों काफी चर्चाओं में है। लोग जानना चाहते हैं कि, आखिर कैसे Zomato डिलिवरी ब्वॉय ने इसने कम समय में इतनी मंहगी बाइक खरीद ली। सूरज के लिए ट्वीटर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है।
Suraj, from our Karnal (Haryana) team, saved for 5 months to buy his dream bike. If you spot him on his supercool ride, do wave. 🚲👋
This is one of the many inspiring stories from @Zomato Delivery Universe – about folks who celebrate by staying focused on the road to success. pic.twitter.com/TiSHMMNzxk
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) July 1, 2019
कई लोग सूरज की मेहनत को सराह रहे हैं, तो कई उसकी सैलरी के बारे में जानना चाहते। वहीं कई ऐसे भी हैं, जो यह जानना चाहते है ंकि सूरज ने इतने कम समय में इतनी सेविंग कैसे कर ली।


