MP: लड़की को परिजनों ने सरेआम बेरहमी से पीटा, पुलिस देखती रही तमाशा

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: एमपी के धार जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाग थाने के गांव में एक लड़की की…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: एमपी के धार जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाग थाने के गांव में एक लड़की की परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि, वह अपनी बिरादरी से बाहर के लड़के के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजन उसकी शादी भिलाला समाज के लड़के से कराना चाहते थे। मना करने पर परिजनों ने सरेआम उसकी पिटाई कर दी।

हैरानी की बात यह है कि, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन मूकदर्शक बन लड़की को पीटाई का तमाशा देखती रही। पिटाई का तमाशा देखने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *