ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पश्चिमी बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा के बाद हरियाणा सरकार ने होश संभाला है। सरकार की ओर से डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करवाने का फैसला लिया गया है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर होमगार्ड को पत्र लिखा है। जिसमें प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।

