ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तरप्रदेश की राजधानी में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां एक युवक को लोग कब्र में दफनाने ही वाले थे, कि अचानक वह जिंदा है गया। हुआ यूं कि, परिवार के सदस्यों ने उसमें हरकत होते देखी और तुरंत दफनाने की प्रक्रिया रोक ली।
21 जून को हुआ था एक्सीडेंट
दरअसल, 20 साल के मोहम्मद फुरकान का 21 जून को एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके बाद 30 जून को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अब इसे कुदरत का करिश्मा कहिए या मोहम्मद फुरकान की किस्मत, लेकिन सांसे फिर से वापिस आने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

