ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, वह एक बच्चे की मां हैं और लिव इन में रहती हैं।
मुंबई में आंटी के पास रहती है बेटी
अपनी अपकमिंग फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के प्रमोशन के लिए दिए एक इंटरव्यू में माही ने कहा-मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड है। वह गोवा में रहता है और एक बिजनेसमैन है। हमें शादी करनी है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि, मेरी ढाई साल की एक बेटी भी है। वह मेरी आंटी के पाल मुंबई में रहती है। आंटी ही उसकी देखभाल करती हैं।

