ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन न जाने कितने दिलों पर राज करते हैं, करोडों लोग उनके फैन हैं। लेकिन टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी के ऋतिक खुद बहुत बड़े फैन हैं। जी हां, उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव मे यह खुलासा किया।

ऋतिक ने बताया कि, वो टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी को काफी पसंद करते हैं। महेंद्र ना सिर्फ एक अच्छे क्रिकेटर हैं बल्कि एक बेहतरीन शिक्षक भी हैं। महान क्रिकेटर, एक बेहतरीन शिक्षक के साथ साथ एमएस धोनी एक महान विचारक भी हैं।
