ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए नेता अपना दल बदल रहे हैं। इसी कड़ी में इनेलो के पंचकूला से विधानसभा प्रत्याशी रहे कुलभूषण गोयल और इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे भाजपा में का दामन थाम लिया है। इससे इनेलो को जहां बड़ा झटका लगा है, वहीं बीजेपी में खुशी की लहर व्याप्त है। इसके अलावा पात्र अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और युवा इनेलो नेता अनुराग खटकड़, विकास धनखड़ी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने बीजेपी में शामिल हुए तमाम नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जिस तरह मोदी जी की लोकप्रियता थी उनके साथ तमाम बड़े नेता बीजेपी में जुड़े उस वक्त विपक्षी कहते थे देश के चुनाव में मोदी के साथ लोग जा रहें है और उसी तर्ज पर अब प्रदेश बीजेपी में लोग आ रहें हैं। इससे साफ है अब सीएम मनोहर लाल की स्वीकार्यता हैं।
