ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर फिल्म स्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ कोई भी एक्ट्रर काम नहीं करना चाहता था। जी हां, यह बात खुद सोनम कपूर ने कही है। हिट फिल्में देने वाली सोनम कपूर के साथ एक्टर काम करने के लिए कतराते थे।। सोनम कपूर ने यह बात खुद एक मीडिया से बातचीत के दौरान बताई है। खूबसूरत फिल्म का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, कोई भी बॉलीवुड एक्टर मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं था, क्योंकि फिल्म का नाम खूबसूरत था। इसलिए मुझे हारकर फवाद खान को पाकिस्तान से लाना पड़ा।
फिल्मों में काम करने के लिए दिया था ऑडिशन
सोनम का कहना है कि, मैं अनिल कपूर की बेटी हूं इसलिए सबको ऐसा लगता था कि मैं सिल्वर स्पून बेबी हूं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।
लोग ये नहीं जानते कि फिल्म ‘आईशा और दिल्ली 6’ इन दोनों ही फिल्मों में मैंने काम करने के लिए ऑडिशन दिया था और मेरा ऑडिशन क्लियर होने के बाद मुझे इन फिल्मों में काम करने का मौका मिला।


