ऑनलाइन डेसक/लिविंग इंडिया: हरियाणा की नई मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा होंगी। रिटायर्ड होते ही डीएस ढेसी ने रविवार को केशनी आनंद को मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
आपको बता दें, केशनी आनंद अरोड़ा प्रदेश की पांचवीं महिला मुख्य सचिव हैं। उनकी दो बहनें पहले भी मुख्य सचिव रह चुकी हैं बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद चौधरी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थी। दूसरी बहन उर्वशी गुलाटी भी मुख्य सचिव रहीं।

