ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल पंचायत भवन पहुंचे | जहां उन्होनें मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ की शिरकत की | इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 95 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया | वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने मन की बात में देश भर के गांव के सरपंचों और किसानों को पानी बचाने की के प्रति जागरुक किया है और पानी को बचाना ही हमारी एक प्राथमिकता होगी |
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी हरियाणा में जल बचाओ अभियान शुरू किया है और इस अभियान के तहत उन्होंने गांव में तालाबों, नहर-नालों और पानी रिचार्ज करने के सिस्टम बनाए गये हैं साथ ही किसानों को भूजल बचाने के लिए मक्का हर-हर दलहन की फसलों को बोने के लिए जागृत किया गया |
Watch Video
