दूसरे कार्यकाल में पीएम ने की मन की बात, पानी की कमी देश के लिए चिंतित- पीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार रविवार को ‘मन की बात’ की | इस कार्यक्रम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार रविवार को ‘मन की बात’ की | इस कार्यक्रम में देश की जनता को मोदी ने संबोधित किया | पीएम मोदी ने कहा ये कार्यक्रम करीब चार महीने बाद हो रहा है | साथ में कहा कि लंबे समय के बाद आपसे संवाद करने का मौका मिला है |

आपको बता दे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम ने स्वच्छता, जल संरक्षण और योग आदि मुद्दों पर बात की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जल संकट की समस्या से निपटने पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की जनता पर हमेशा से भरोसा था कि वे उन्हें एक बार फिर वापस लाएंगे | आपातकाल, इसके परिणामों, लोगों के सुझाव जो हमेशा उनके समाधान के साथ उन्हें हैरान करते हैं, इन सब पर बोलने के साथ ही मोदी ने देश के विशाल हिस्सों में बड़े पैमाने पर सूखे से निपटने के लिए जल संरक्षण पर जोर दिया |

मोदी ने कहा कि पानी की कमी से देश के कई हिस्से सालभर प्रभावित रहते हैं। बारिश से जो पानी हमें मिलता है, अभी उसका 8 प्रतिशत ही बचाया जाता है। हम जनशक्ति से इस संकट का समाधान कर लेंगे। जल की महत्ता को सर्वोपरि रखते हुए देश में नया जलशक्ति मंत्रालय बनाया गया है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *