ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में मासूमों के साथ दरिंदगी का मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इंसानों के भेष में हैवान बने हवस के दरिंदे मासूम बच्चियों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब पलवल सदर थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम दरिंदगी का शिकार हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बच्ची के पिता ने महिला थाना पुलिस में अपनी शिकायत में कहा था कि, उसकी पांच वर्षिय बच्ची गांव मे उनके पानी के प्लांट में खेल रही थी। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद उनकी बच्ची लड़खड़ाते हुए घर की तरफ आती दिखी।
घर पहुंचने के बाद बच्ची ने आपबीती बताई। उसने बताया कि, गांव के एक लड़के ने उसने साथ गलत काम किया। इसके बाद महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी ने पीड़िता जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल चैकअप कराया, जहां डॉक्टर्स ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि कर दी। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरप्तार किया।

