तंवर का CM खट्टर पर पलटवार, बोले- देश के गृहमंत्री पर भी हैं आपराधिक केस दर्ज

  ऑनलाइन डेस्क/ लिंविंग इंडिया: फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या को लेकर सियासी पारा उफान पर है। बीते शुक्रवार सीएम मनोहर लाल खट्टर…

 

ऑनलाइन डेस्क/ लिंविंग इंडिया: फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या को लेकर सियासी पारा उफान पर है। बीते शुक्रवार सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विकास चौधरी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, कांग्रेस प्रवक्ता आपराधिक प्रवृति के थे और उन पर कई केस भी दर्ज थे। अब कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने सीएम के इस बयान का पलटवार किया है।

विकास चौधरी के अंतिम संस्कार पर पहुंचे तंवर ने कहा कि, केस किस पर नहीं है राजनीतिक लोगों पर दुर्भावनावश भी मामले दर्ज हो जाते हैं। मुख्यमंत्री बताएं क्या उनके पाटी अध्यक्ष जो कि वर्तमान में देश के गृहमंत्री भी हैं पर आपराधिक केस दर्ज नहीं हैं, भाजपा नेता पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे।

 

तंवर यही न रूके। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले चार दिनों के दौरान हत्या की तीन बड़ी वारदातें होना यह साबित करती है कि कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *