ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि, विकास चौधरी की हत्या पैसों के लेन देन को लेकर की गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच में काफी खुलासे हो सकते हैं।
फरीदाबाद में गुरूवार सुबह जब कांग्रेस प्रवक्ता जब जिम के बाहर अपनी गाड़ी से उतरे उस समय अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में कांग्रेस नेता को 10 गोलियां लगी। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

