ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से बुलाई गई हरियाणा कांग्रेस समन्वय समीति की बैठक में किसी भी तरह की कोई बात नहीं बन सकी है | बैठक में मौजूद नेताओं को हरियाणा कांग्रेस में चल रही अंदरुनी कलह का कोई हल निकलने की उम्मीद थी, लेकिन बैठक में इस बाबत कोई बात नहीं हुई |
हुड्डा गुट को ये उम्मीद थी कि, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है | लेकिन जिस तरह से इन उम्मीदों पर पानी फिरा, उससे तो यही लग रहा है कि, जल्द ही हरियाणा में होने वाले इलेक्शन को देखते हुए फिलहाल पार्टी नेतृत्व किसी भी तरह का बदलाव नहीं चाहता |
Watch Video
