ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल के शव ग्रह के बाहर इसलिए बिस्तर लगाकर रखवाली कर रहे हैं ताकि अपने साथी और कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी के लिए न्याय और हजारों लाखों लोगों के घरों को उजड़ने से बचाया जा सके और प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह पता चल सके कि पूरे प्रदेश और फरीदाबाद की जनता मैं कानून व्यवस्था को लेकर भारी रोष है।
5 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री को नहीं पता चला की हरियाणा में कानून-व्यवस्था की धज्जियां पिट रही है। हो सकता है आज फरीदाबाद दौरे के दौरान उनको पता चल जाए। प्रदेश में ना तो व्यापारी सुरक्षित हैं ना ही बहन बेटी सुरक्षित हैं और इस नौजवान का लंबा भविष्य था जिसके साथ यह घटना हुई है।
Watch Video
