कांग्रेस प्रवक्ता की गोली मारकर की हत्या, पूरी वारदात CCTV में कैद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- उधर फरीदाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं | बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों को देखकर यही अंदाजा लगाया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- उधर फरीदाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं | बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों को देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि, फरीदाबाद में खुलेआम घूम रहे बदमाशों में सरकार के प्रति जरा सा भी खौफ नहीं है | हत्या जैसी वारदातें अब फरीदाबाद में आम सी लगने लगी है | यहां अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया |

बदमाशों ने विकास चौधरी पर उस वक्त गोलियों से हमला कर दिया जब वो सुबह सेक्टर 9 स्थित एक जिम में कसरत करने के बाद बाहर निकल रहा था | इस जानलेवा हमले में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की मौत हो गई | जिसके बाद कांग्रेस ने इस बदमाशगिरी को लेकर सरकार की कानून वयवस्था पर सवाल खड़े कर दिये |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *