लीची से डर क्यों: बिहार से पंजाब-हरियाणा पहुंचा लीची का डर !

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लीची जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाता है | वो फल जो बेहद पोष्टिक माना जाता है | गर्मी के…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लीची जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाता है | वो फल जो बेहद पोष्टिक माना जाता है | गर्मी के मौसम के आने के साथ ही हर कोई चाहे वो बड़ा हो या फिर छोटा वो बाजार में लीची की आमद को लेकर ताक लगाए बैठा रहता है, कि आखिर कब लीची आयेगी और वो इनका स्वाद चख पायेंगे | लेकिन अब इसी लीची पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं | बिहार के मुज्जफरपुर में चमकी बुखार के चलते हुए 150 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद, लीची को इसका जिस तरह से जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, उसके बाद लिची खाने से अब लोग डरने लगे हैं | असर बिहार से 1500 किमी की दूरी पर स्थित पंजाब में भी देखन को मिल रहा है।

लीची को लेकर डर सिर्फ पंजाब के गुरदासपुर के लोगों में ही नहीं बल्कि, पंजाब के अन्य शहरों में भी देखने को मिल रहा है | लीची का डर लुधियाना में भी फैल चुका है | जहां एक तरफ लोग लीची खरीदने से डरते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं फल बेचने वाले विक्रेता भी अब लीची बेचने से तौबा कर बैठे हैं |

तो सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि कहें तो पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी लीची को लेकर लोगों में डर का माहौल पैदा हो रखा है | पंजाब की तरह ही यहां भी लोग लीची खरीदने से बचते नजर आ रहे हैं | लीची से चमकी बुखार फैलने की जो अफवाह सोशल मीडिया में फैली है, उससे हरियाणा में भी लीची विक्रेताओं का काम पूरी तरह से ठप्प हो चुका है |

ये चार तस्वीरें रादौर, करनाल, पानीपत और यमुनानगर की हैं, जहां की जनता लीची से हायतौबा करती नजर आ रही है | पानीपत के लीची विक्रेताओं का कहना है कि, पहले वो 5 से 6 पेटी लीची रोज बेचा करते थे, लेकिन अब लीची के खरीददार ढूंढने से भी नहीं मिल पा रहे | लीची की खरीददारी नहीं होने से जहां इसकी कीमत भी घटी है तो वहीं करीब 90 प्रतिशत कमी लीची के कारोबार में पानीपत में आ चुकी है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *