कंगाल होता हरियाणा रोडवेज: सोनीपत रोडवेज क्यों हो रहा कंगाल ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा रोडवेज भगवान भरोसे चल रहा है | ये हम नहीं बल्कि रोडवेज की बदहाल तस्वीरें और कर्मचारियों की कमी होने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा रोडवेज भगवान भरोसे चल रहा है | ये हम नहीं बल्कि रोडवेज की बदहाल तस्वीरें और कर्मचारियों की कमी होने के आंकड़े बता रहे हैं | सोनीपत बस डिपो का इस वक्त हाल सबसे खस्ता हो रखा है | सोनीपत बस डिपो जहां कंगाली से जूझ रहा है तो वहीं बसों की बड़ी कमी के कारण डिपो यात्रियों को सुगम सेवाएं नहीं दे पा रहा |

आंकड़ों के मुताबिक सोनीपत बस डिपो रोजाना करीब 14 लाख 80 हजार के घाटे में जा रहा है और अगर इस घाटे को साल से जोड़ा जाये तो फिर ये घाटा करीब 54 करोड़ तक पहुंच रहा है | जहां एक तरफ सरकार ये खुद मानती है कि रोडवेज बड़े घाटे में चल रहा है तो वहीं कर्मचारी इस घाटे को लेकर खाली पडे पदों और रोडवेज की कंडम बसों को मान रहे हैं, जिसके कारण यात्री प्राइवेट बसों में सफर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *