हरियाणा सरकार राम रहीम को बाहर लाने की कर रही जल्दबाजी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने वाली है। इन चुनावों के लिए  हरियाणा सरकार गुरमीत राम रहीम को जेल से बाहर लाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने वाली है। इन चुनावों के लिए  हरियाणा सरकार गुरमीत राम रहीम को जेल से बाहर लाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को 42 दिन के लिए जेल से बाहर ला सकती है। इस संबंधी हरियाणा सरकार के मंत्री भी आपना पूरा जोर लगा रहे है।

gurmeet-ram-rahim-singh  इसके अलावा आपको बता दें कि राम रहीम ने हरियाणा सरकार से खेती करन के लिए पैरोल मांगी है। जिस पर कार्रवाई  की जा रही है। बताया जा रहा है कि हरियणा के जेल मंत्री ने राम रहीम की पैरोल की पूरी जिम्मेदारी अपने अधिकारियों पर छोड़ दी है।

gurmeet ram rahim

वहीं दूसरी तरफ अनिल विज ने खुल के राम रहीम की पैरोल पर वकालत की। अपने गुस्सैल स्वभाव से जाने जानने वाले अनिल विज का कहना था कि यदि राम रहीम को पैरोल मिलती है तो इसमें किसी भी तरह की कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है। साथ ही उन्होने कहा कि ऐसा कौन सा कानून नहीं है जिस से वो पैरोल नहीं मांग सकते।

gurmeet ram rahim

विज के इलावा गृह सेक्रेटरी का कहना है कि अपने अच्छे व्यवहार के चलते किसी भी कैदी को पैरोल दी जा सकती है। पर कैदी का पैरोल पर जाने के लिए कोई गंभीर कारण अवश्य होना चाहिए। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के साथ 20 साल की सजा भुगत रहा है।

Ram Rahim Ram Rahim

वहीं राम रहीम को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के मामले में दोषी करार किया जा चुका है। पर अब राम रहीम की पैरोल पर छत्रपति रामचंद्र के बेटे ने राम रहीम की पैरोल का विरोध किया साथ ही उन्होने कहा कि राम रहीम बाहर आने के बाद हिंसा करवा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *