ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पानीपत की जीटी रोड पर संजय चौक के पास सिंडिकेट बैंक के एटीएम पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है | यहां एटीएम गार्ड को बंधक बनाकर 4 बदमाश एटीएम को तोड़कर उसमें से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए | गार्ड के मुताबिक गाड़ी में आए 4 के करीब बदमाशों ने पहले तो उसे पिस्तौल के दम पर बंधक बनाया और फिर 2 बदमाश एटीएम के अंदर घुस गए |
जिन्होने एटीएम तोड़कर उसमें से पैसा चुरा लिया | हालांकि गार्ड का कहना है कि, इस दौरान सड़क से पुलिस की जिप्सी भी गुजरी थी, जिसका सायरन सुनकर बदमाश कुछ देर के लिए एटीएम का शटर बंद करके अंदर ही रुक गए थे | पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है |

