ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अमृतसर-दिल्ली हाइवे के रेलवे ब्रिज पर भयानक सड़क हादसा हुआ | यहां लाडवा से राजपुरा की तरफ रेत लेकर जा रहे एक ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी | जिसके बाद रेत लेकर जा रहा ट्रक सड़क की रेलिंग पर चढ़ कर पलट गया और उसमें भरी रेत हाइवे पर बिखर गई |
हालांकि इस सड़क हादसे में किसी भी तरह के जानी नुकसान की बात सामने नहीं आई | मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारण हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया |

