ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- एक कहावत कही जाती है कि ए खुदा गर है नमाज में तेरी दम तो दिखा और हिला मस्जिद को | वरना ले दो घूंट और देख मस्जिद हिलती हुई और झज्जर में ऐसी ही एक कहावत शराबी डॉक्टर पर फिट बैठती है | जहां योग दिवस पर योग करने के बाद नागरिक अस्पताल के आयुष चिकित्सक को कुछ इसी तरह से मस्जिद की बिल्डिंग हिलती नजर आई | अंगूर की बेटी का जोश इन चिकित्सक महोदय पर ऐसा चढ़ा कि जग हंसाई तो हुई ही और अब साथ विभागीय कार्रवाई से भी गुजरना होगा |
लाल परी के नशे में चूर इन डॉक्टर साहिब को पुलिस आरा स्टेडियम के पास स्थित जामा मस्जिद के पास सड़क से उठाकर लाई और उसे अस्पताल तक पहुंचा दिया | यहां डॉक्टर को होश में लाने के लिए कई प्रयतन किये गये | साथी कर्मचारियों ने डॉक्टर के सिर पर पानी की बाल्टियां डाल-डालकर उसका नशा उतारा | बहरहाल शराब के नशे में टल्ली डॉक्टर की वीडियो के अब वायरल होने के बाद डिप्टी सीएमओ ने जांच के आदेश दे दिये हैं |
Watch Video
