फिर दिखी पुलिस की असंवेदनशीलता, भट्टा मजदूर की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रेवाड़ी पुलिस पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगा है लिस पर आरोप है कि, लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रेवाड़ी पुलिस पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगा है लिस पर आरोप है कि, लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, बल्कि पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है|जिसके कारण आक्रोशित पीड़ित परिवार जिल सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गया है| दरअसल रेवाड़ी के सुलखा गांव स्थित धर्म भट्टे के ईंट भठ्ठा मालिक पर आरोप है कि, उसने अपने यहां काम करने वाले एक मजदूर की बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की |

इस दौरान उसके साथ उसके दो और दोस्त भी थे, जो पीड़िता को अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे |लड़की के शौर मचाने के बाद वहां काम कर रहे कुछ लोग पहुंच गए और तीनों आरोपी वहां से भाग निकले | जिसके बाद पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया |

Watch Video

https://youtu.be/soF5XjVCG_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *