ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- ICC cricket world cup 2019 : शनिवार यानि आज भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मुकाबला है | ये मुकाबला साउथेम्पटन के हेम्पशायर बाउल मैदान पर खेला जाएगा | इस टूर्नामेंट में भारत का 5वां और अफगानिस्तान का 6ठा मुकाबला होने जा रहा है | आपको बता दे कि भारत ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और अफगानिस्तान ने एक भी मैच नई जीता |
जबकि न्यू जीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था | जिसके बाद दोनों टीमों को एक – एक अंक मिला । इस विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है | हालांकि अफगानिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा | तो जाहिर सी बात है भारत टीम अफगानिस्तान से काफी मजबूत है |
दरअसल अबतक भारत और अफगानिस्तान के बीच 2 मुकाबले हुए है | 2014 में हुए मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी | हालांकि दुबई में हुए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहा | भारतीय टीम इसका फायदा उठाकर दो अंक बटोरने का मौका नहीं छोड़ना चाहेगी | अफगानिस्तान टीम को हराने के बाद इंडिया 9 अंक के साथ सेमीफइनल के करीब पहुँच जाएगी |
अगर मौसम की बात कि जाये तो साउथेम्पटन में शनिवार को आसमान साफ़ रहेगा | हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और मौसम खुला रहेगा। दिन भर धूप रहने की संभावना है।
भारत
रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान
नूर अली जादरान, गुलबुदीन नाइब (कप्तान), रहमत शाह (विकेट कीपर), हशमतउल्ला शाहिदी, नजीबुल्ला जादरान, हजरतउल्ला जाजई, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दौलत जादरान और आफताब आलम।






