ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- योग को पूरी दुनिया में एक ख्याति मिलने पर जहां बीजेपी इसका श्रेय लेने के लिए पीछे नहीं हट रही तो वहीं, बीजेपी के अपने ही नेता अब योग पर सवाल खड़े करने लगे हैं | बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का नरवाना में योग दिवस समारोह में शामिल तो हुए, लेकिन यहां वो करीब 22 मिनट देर से पहुंचे |
हालांकि यहां पहुंची आम जनता और बीजेपी नेताओं ने योग तो किया लेकिन बीरेंद्र सिंह ने योग से दूरी बनाई रखी | जब इस बाबत उनसे सवाल पूछा गया तो फिर, उन्होने साफ कह दिया कि, वो जल्दी मरना नहीं चाहते, इसके लिए उन्होने योग नहीं किया | हालांकि योग पर सवाल खड़े करने वाले बीरेंद्र सिंह अपने इस बयान से पहले जनता को मंच से योग करने की सलाह देते नजर आए |
Watch Video
