ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरुग्राम के खड़की दौला टोल प्लाजा में एक बार फिर टोल कर्मी से गुंडागर्दी करने की तस्वीरें सामने आई हैं | यहां टोल टैक्स मांगने पर एसयूवी चालक ने महिला टोल कर्मी के साथ अभद्रता की और उसके साथ मारपीट भी की | पीड़िता महिला टोल कर्मी का आरोप है कि, उसने जब एसयूवी कार चालक से टोल टैक्स की रकम मांगी तो उसने टोल देने से मना कर दिया |
जिसके बाद वो कार से नीचे उतरा और उसने महिला को मुक्का भी मार दिया, और महिला की नाक से खून तक निकल आया | जिसके बाद कार चालक जबरदस्ती टोल बेरिकेट को हटाकर वहां से निकल गया | हालांकि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Watch Video
