ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देशभर में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान देश के पीएम मोदी ने रांची में योग दिवस मनाया
साथ ही देश भर के करोड़ो लोगों ने सुबह-सुबह योग किया। योग लोगों में इतना रच बस गया है कि समंदर से लेकर 18 हजार फीट तक से लेकर जानवरों तक ने भी योग किया।
भारतीय जवानों ने भी योग दिवस वाले दिन योग कर योग दिवस मनाया। बता दें कि 18000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों ने योग किया।
वहीं पर 18000 फीट की ऊंचाई के तापमान की बात की जाए तो वहां का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस है। इनके इलावा यदि आर्मी की डार्ग यूनिट की बात की जाए तो इनके योग ने सबका ही मन मोह लिया।
योग दिवस के मौके पर समंदर में भी इस दिवस को मनाया गया। बता दें कि नौसेना के जवानों ने आईएनएस सुमेधा और पनडुब्बी आईएनएस सिंधुध्वस पर योग कर योग दिवस को मनाया।
गौरतलब है कि योग दिवस पर लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही करोड़ो लोगों ने सुबह सुबह योग कर योग दिवस को मनाया।











