ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्रा की मौत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल में रेलवे ट्रेक को पार करते समय 23 वर्षीय छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई | जिसके बाद उसकी मौके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल में रेलवे ट्रेक को पार करते समय 23 वर्षीय छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई | जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई | पुलिस को जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई भीम सिंह के मुताबिक किठवाड़ी पुल के पास छात्रा रेलवे ट्रेक को पार कर रही थी तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई |

Palwal
पुलिस के मुताबिक मृतक छात्रा की पहचान हो गई है | छात्रा मोहन नगर की रहने वाली है | जिसकी उम्र 23 वर्ष है | नाम मनीषा बताया जा रहा है | मनीषा पलवल में एक इंसीटूट मे पढ़ाई करती थी | बीती शाम करीब 7 बजे अपने इंसीटूट से पढ़ाई करके घर वापस लौट रही थी। तभी किठवाड़ी पुल के नजदीक रेलवे ट्रेक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 174 कार्रवाई की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *