ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पानीपत में बुजुर्गों के लिए बनाए गए ओल्ड एज होम के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग महिला को धक्के देकर आश्रम से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग महिला के रोटी मांगने पर ही आश्रम के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाल दिया।
आसपास के लोगों ने महिला को निकाले जाने का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद आश्रम के कर्मचारियों ने महिला को आश्रम में वापस ले लिया।


