ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बुधवार को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आयोजित पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच पर 2 क्रिकेट बुकीज को गिरफ्तार किया है। दोनो गिरफ्तार युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक एलसीडी, 4 मोबाइल और 15 हजार रुपये कैश बरामद किया है। सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएचओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काठमंडी में एक घर में क्रिकेट सट्टा खेला जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा तो 2 युवका जो कि आपस में दोस्त हैं, दोनों वल्र्डकप के पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया मैच पर क्रिकेट सट्टा खेल रहे थे। दोनो को मौके से गिरफ्तार कर कैश व अन्य सामान जब्त किया गया।


