मौत के आगे हारा फतेहवीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट: फतेहवीर की मौत कुछ दिन पहले ही हो गई थी।

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 109 घंटे बाद बोरवेल में फंसे फतेहवीर गांव के एक युवक की मदद से बाहर निकाला गया | फतेहवीर के दादा बोले- दुनिया में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 109 घंटे बाद बोरवेल में फंसे फतेहवीर गांव के एक युवक की मदद से बाहर निकाला गया | फतेहवीर के दादा बोले- दुनिया में नहीं रहा फतेहवीर | इस दौरान परिवार समेत पूरे गांव में रोष नजर आया |

फतेहवीर को बोरवेल से बाहर निकालने के बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे चंडीगढ़ पीजीआई लाया गया | जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | इस दौरान गुस्साए लोगों ने पीजीआई में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |

करीब दस बजे फतेहवीर का पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया | इस दौरान पीजीआई कर्मचारियों ने कहा कि फतेहवीर का शरीर उनके पास गली हालत में पहुंचा था और डॉक्टरों ने कहा कि फतेहवीर को बोरवेल से निकालने से कुछ दिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी |

फतेहवीर के पार्थिव शरीर को पंजाब सरकार के चोपर में भगवानपुर ले जाया गया | दरअसल जिस चोपर में फतेहवीर के पार्थिव शरीर को ले जाया गया | उस चोपर में अमूमन मुख्यमंत्री और राज्यपाल ही सफर करते हैं |

फतेहवीर की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा

भगवानपुरा गांव समेत पूरे पंजाब में गुस्सा लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही और देरी की वजह से फतेहवीर की जान गई है | संगरुर में लोगों ने कैप्टन सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये |

लोगों ने दो साल के फतेहवीर की बोरवेल में गिरने के बाद हुई मौत का जिम्मेदार पंजाब सरकार को ठहराया | चंडीगढ़ में भी लोगों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी की  और कैप्टन सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाये |

fatehveer 1

पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों ने किया रोष प्रदर्शन

फतेहवीर को बचाने में फेल साबित हुई कैप्टन सरकार के खिलाफ लुधियाना के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया है | लोगों का कहना है कि सरकार ने सही समय पर सही निर्णय नहीं लिया और फतेहवीर को मरने के लिए छोड़ दिया।

fatehveer

फतेहवीर की मौत की जिम्मेदार कैप्टन सरकार

लोगों ने कैप्टन सरकार को बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है | इस दौरान लोगों ने कहा कि सरकार को फ़तेहवीर और उसके  परिवार के साथ कोई हमदर्दी नहीं है | वहीं गुस्साए लोगों ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रशासन से मांग की है कि वो फतेहवीर के परिवार से माफी मांगे |

fatehveer 2

 

सुनाम के साथ चीमा मंडी में भी किया रोड जाम

सुनाम के साथ साथ कस्बा चीमा मंडी में भी रोड को जाम किया गया है। जहां यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस्स के रूट बदलने के कारण पटियाला चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को रास्ते में ही उतार दिया गया है और उनके टिकट के पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे वहीं छोटे बच्चे अपने घर जाने के लिए तरस रहे हैं।

fatehveer

Watch Video

https://youtu.be/ac2Ewz-y0Sk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *