ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जिंदगी और मौत से 109 घंटे तक लड़ता रहा फतेहवीर आखिरकार जिंदगी से हार ही गया | आज सुबह चंडीगढ़ PGI में उसने दम तोड़ दिया | 5 दिन तक भूखा प्यासा जिंदगी और मौत से लड़ रहा था 2 साल का मासूम फतेहवीर को बचाने के लिए सेना और एनडीआरएफ ने 5 दिन तक दिन रात लगातार रेस्क्यू ओप्रेशन चलाया |
दो साल के फतेहवीर को बचाने के लिए लोग मंदिर और गुरुद्वारों में प्रार्थना कर रहे थे। आज सुबह उसे बोरवेल से निकाला गया जिसके बाद फतेहवीर को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी | फतेहवीर जिंदगी की जंग हार गया चूका था ।
पंजाब के संगरूर में दो वर्षीय मासूम बच्चा फतेहवीर सिंह गांव भगवानपुरा में गुरुवार शाम को 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। खेलते-खेलते बच्चा बोरवेल में गिर गया | धंसता चला गया। उसके साथ फतेहवीर भी बोरवेल में नीचे खिसकता चला गया | फतेहवीर को बचने के लिए सेना और एनडीआरएफ टीम ने 5 दिन तक लगातार रेस्क्यू ओप्रेशन चलाया |
लेकिन सरकार और प्रसाशन की लापरवाही के चलते 2 साल के मासूम को अपनी जान गवानी पड़ी | बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों में और ज्यादा हलचल बढ़ गई गुसाए लोगों ने रोड जाम कर धरने पर बैठ गए |
फतेहवीर अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी | बीते दिन कल सोमवार को फतेहवीर का जन्मदिन भी था | लेकिन अफ़सोस ये है की चंडीगढ़ PGI अस्पताल में उसने दुनिया को अलविदा कह दिया | तो वहीँ इस मामले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दुःख जताया है |





