कठुआ गैंगरेप और मर्डर केस में सजा का ऐलान, 3 दोषियों को उम्रकैद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या मामले में विशेष अदालत में आज सोमवार को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या मामले में विशेष अदालत में आज सोमवार को सजा का एलान कर दिया है | पठानकोट की विशेष अदालत ने 6 आरोपियों में से 3 को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है | जिनके नाम सांझीराम, दीपक खजुरिया, प्रवेश कुमार है |

पठानकोट की विशेष अदालत ने इन तीनों दोषियों को एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है | इस मामले में मुख्य दोषी सांझी राम के बेटे विशाल को कोर्ट ने बरी कर दिया है । इस मामले में एक अन्य आरोपी नाबालिग भी है, जिस पर अभी मुकदमा शुरू नहीं हुआ है।

kathua gangrape

अदालत ने आरोपियों के खिलाफ सबूतों को नष्ट करने के जुर्म में अन्य तीन दोषी आनंद दत्ता, हेड कांस्टेबल तिलक राज और विशेष पुलिस अधिकारी सुरेन्दर वर्मा को पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई गई |

kathua gangrape

बता दे जिन 6 दोषियों को सजा सुनाई गई है इनमें से 4 पुलिसकर्मी हैं। मास्टरमाइंड सांझी राम ग्राम प्रधान था। दीपक खजूरिया और सुरेंद्र वर्मा विशेष पुलिस अधिकारी थे। तिलक राज हेड कांस्टेबल है और आनंद दत्ता एसआई है।

Kathua Gangrape

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *