बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद सीएम का बयान, 21 जून को रोहतक दौरे पर अमित शाह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली में अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई | जिसके बाद सीएम मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली में अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई | जिसके बाद सीएम मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को रोहतक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे |

manohar lal

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी एक दिन के लिए हरियाणा में कार्यक्रम के लिए अनुरोध किया जाएगा | हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 75 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विजय प्राप्ति का लक्ष्य है | मिशन-75 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभी से तय कार्यक्रमानुसार काम किया जाएगा |

 

amit shah

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *