स्कूल में आग लगने के मामले पर बोले सीएम, हमने जांच कमेटी का किया है गठन- सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने स्कूल में लगी आग मामले पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने स्कूल में लगी आग मामले पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आपको बतादें की फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी इलाके में एक दुकान में आग लगी थी।

दुकान के उपर बने एक निजी स्कूल को भी आग ने चपेट में ले लिया जिसमें 2 बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। जांच के लिए बनाई गई कमेटी में एडीसी फरीदाबाद डीसीपी एनआईटी और सेक्रेटरी एमसीएफ को शामिल किया गया है | कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वो 3 दिन के अंदर घटना की जांच कर रिपोर्ट मंडल कमिश्नर को सौंपेंगे।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *