ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- झज्जर में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में सीएम मनोहर लाल लोकसभा चुनाव की जीत की खुशी के रंग में रंगे नजर आए | सीएम ने झज्जर की जनता को सत्ता के साथ रहने का सुझाव देते हुए कहा कि झज्जर और मेवात की जनता कभी भी राज के साथ नहीं चली थी | इसलिए इस बार उन्हें चाहिए कि वे सत्ता के साथ कदम मिलाएं और कमल के फूल वाले प्रत्याशी को जिताए | सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब हरियाणा में नौकरियां पर्ची-खर्ची की बजाए योग्यता से मिल रही है | इसलिए अब अगर पोते को नौकरी नहीं मिलती तो दादा एक ही बात कहता है कि सरकार अपना काम सही कर रही है | तू ही नालायक रहा होगा, जो नौकरी नहीं मिली |
सरकारी स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार अब सरकारी स्कूलों की पढ़ाई पर अपना ध्यान देने का काम करेगी। जो टीचर अच्छे से बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे है, उन्हें नौकरी से निकालने की बजाए कोई दूसरा काम दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में डाक्टरों की काफी कमी है। इसलिए सरकार ने हर साल 2 हजार नए डाक्टर बनाने का लक्ष्य रखा है | मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कह कि सरकार इसी सप्ताह में 20 हजार भर्तियों की घोषणा कर देगी, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को कम किया जाएगा। इसके अलावा 5 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की घोषणा भी इसी महीने में कर दी जाएगी।
