ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रेवाड़ी में ट्यूबल से चमत्कारी पानी को लेकर लोगों में होड़ मच गयी है | जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | चमत्कारी पानी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग तेज धूप में भी लाइन में लगे हुए है | ट्यूबल मालिक का कहना है कि पानी गुणकारी है | इस पानी पीने से लोगों की बीमारियां दूर हो जाती है | इसलिए यहां भीड़ लगी है | वहीं पानी लेने आए लोगों का कहना है कि बड़ी सख्या में लोग यहां आ रहे हैं | प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं और लोग यहां मारामारी कर रहे है | जब भी लाईट आती है वो ट्यूबल खोल देते है |
बता दे लगभग दिल्ली से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर रेवाड़ी के गुजरीवास गांव में पानी को लेकर हाहाकार मचा है | ये पानी साधारण नहीं बल्कि चमत्कारी माना जा रहा है यही वजह है की राजस्थान,दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के भी सभी जिलों के लोग इस गांव में पानी लेने के लिए पहुंच रहे हैं | वहीं स्थानीय लोगों ने आपना रोजगार भी यहां शुरू कर दिया है | यही नहीं गांव के लोग पानी भरने के लिए प्लास्टिक की कैन बेच रहे हैं | गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाकर 10 से 50 रूपए पार्किंग के लिए जा रहे हैं |
खेत मालिक का कहना है की गाड़ियां खेत में आने से खेती की जमीन ख़राब हो रही है इसलिए पार्किंग के पैसे ले रहे हैं | हालांकि पानी का कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है | वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पानी पीने लायक नहीं है | इस पानी में पाए गए बैक्टिरिया बेहद खतरनाक है | जो जानलेवा साबित हो सकते है | पानी में इतना अधिक नमक कि ब्लड प्रेशर वाले मरीज को परेशानी हो सकती है | शुगर के रोगी के लिए फायदेमंद नहीं नुकसानदायक है |



