लाखों की नगदी और जेवर चोरी, फायरिंग के बाद भागे चोर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुहला के वार्ड नंबर 10 में चोरों ने दो घरों पर धावा बोलकर वहां से लाखों रुपये की नकदी और जेवर चुरा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुहला के वार्ड नंबर 10 में चोरों ने दो घरों पर धावा बोलकर वहां से लाखों रुपये की नकदी और जेवर चुरा लिए। वार्ड निवासी गगन सिंह के घर में हुई चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गगनसिंह के मकान से चुराया गया सामान चोर साथ लगते खेत में फेंककर फरार हो गए |

Robbery

गुहला के वार्ड नंबर 10 में चोर स्वर्णजीत सिंह के मकान में रखी अलमारी तोड़ रहे थे, उसी दौरान स्वर्ण सिंह ने शोर मचाकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया, जिसके बाद चोर वहां से भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Robbery

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *