ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल जिले में प्रतिदिन 50 लोग कुत्ते काटे जाने का शिकार हो रहे है। लावारिस कुत्तो में बढ़ोतरी के कारण लोगो को घरों से भी निकलने में डर लगता है। जिला नागरिक अस्पताल के आकड़ो के अनुसार साल 2019 जनवरी से अबतक करीब 7500 लोगो को कुत्तो ने अपना निशाना बनाया है। आए दिन बढ़ रहे कुत्तो के काटने के मामले के सामने आने के बाद भी जिला प्रशाशन द्वारा बनाई गई नसबंदी की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। पलवल शहर में इन दिनों जवाहर नगर कैंप , शेखपुरा मोहल्ला , शिव विहार कॉलोनी , कृष्ण कॉलोनी , देव नगर, काजीवाड़ा मोहल्ला , कानूंगो मोहल्ला आदि क्षेत्रों में कुत्तो का अधिक उत्पात है।
इसके आलावा होडल , हसनपुर और हथीन उपमंडल में भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिश कुत्तो का उत्पात है। इन कॉलोनी में जगह जगह कुत्तो के झुण्ड घूमते रहते है। गली में किसी के भी प्रवेश करते ही कुत्ते उन पर भोकने लगते है और काट लेते है। इस कारण कुत्तो से बचने के चक्कर में कई बार लोग वाहनों से गिर भी जाते है। यही नहीं कुत्तो के उत्पात के चलते गलियों में हाकर , सब्जी बेचने वाले या दफ्तर में साफ सफाई करने वाली महिलाए भी जाने से घबराने लगी है।
आवरा कुत्तो से परेशान होकर कई बार लोग नगर परिषद के आला अधिकारियो से शिकायत कर चुके है। लेकिन परिषद के अधिकारी इस तरफ से चप्पी साधे हुए है। लोगो का कहना है कि जिले में शायद ही ऐसा कोई रिहाशी क्षेत्र होगा। जहां कुत्तो का आतंक ना हो। ये कुत्ते एकेले आदमी को देखते ही उस पर टूट पड़ते है।
इस बारे में प्रशाशन को ध्यान देना चाहिए तथा कुत्तो को पकड़वाना चाहिए। एंटीरेबीज विभाग से डॉक्टर देवेंदर तेवतिया ने बताया कि कुत्ते के काटने के मरीजों के लिए अस्पताल में रेबीज के टीके की व्यस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने के 24 घंटे के अंदर मरीज को टीका जरूर लगवाना चाहिए।
Watch Video
