सोनीपत में ओपी चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं ने मेरी गैर हाजिरी में भी हमारे संगठन को और अधिक मजबूत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं ने मेरी गैर हाजिरी में भी हमारे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया है । जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुछ हमारे साथियों ने हमारे साथ दगाबाजी की है यह वह लोग हैं जो जिसकी भी सरकार आ जाती है उसी में जाकर अपने काम निकलवाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दगाबाज और गद्दारों को जो भी हमें धोखा देकर चले गए उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अच्छे साथियों का चयन करो।

उन्होंने कहा कि यदि कोई समर्पित कार्यकर्ता किसी पद को सुशोभित नहीं कर पाया तो हम अपनी गलती सुधार लेंगे। उन्होंने कहा कि जो साथी गलती कर बैठे हैं और किसी कारणवश वह हमसे बिछड़ गए उन्हें वापस लाने की कोशिश की जाएगी इतना ही नहीं जो अन्य पार्टियों के साथी हमारे से जुड़ना चाहते हैं उनका भी हम स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक ही इच्छा है कि जो स्वपन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने देखे थे मैं उन्हें पूरे करना है। उन्होंने कहा कि हमारे सोनीपत प्रत्याशी का पाटनर ही जब उसे धोखा दे गया तो अन्य किस से उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले इंसान की परख करनी है।

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *