चौटाला ने दी दावत-ए-इफ्तार: बीजेपी को भुगतना होगा खामियाजा-चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने मेवात इलाके के रोजेदारों के लिए अनाज मंडी नूंह में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने मेवात इलाके के रोजेदारों के लिए अनाज मंडी नूंह में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस दौरान चौटाला ने सभी को आने वाली ईद और रमजान के पवित्र महीने की मुबारकबाद दी | रोजा इफ्तार में पहुंचे ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि भारत में हर मजहब के लोग आपस में प्यार और प्रेम से रहते है, लेकिन बीजेपी सरकार ने देश को बांटने का काम किया है, जिससे देश का माहौल खराब हुआ है |

ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि बीजेपी अहंकार की राजनीति कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। चौटाला ने बीजेपी को जन और कर्मचारी विरोधी सरकार कहते हुए आरोप लगाया कि कर्मचारियों को अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर एसवाईएल और मेवात कैनाल का निर्माण कराना सबसे पहला कार्य होगा |

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *