रतनलाल कटारिया ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कटारिया और विज ने की एक-दूसरे की खूब तारीफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अंबाला से नवनिर्वाचित सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया मंत्री बनने के बाद सबसे पहले अंबाला छावनी विधानसभा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अंबाला से नवनिर्वाचित सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया मंत्री बनने के बाद सबसे पहले अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे | जहां अनिल विज और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया | हमेशा से एक दूसरे के खिलाफ खुले मंचों पर तीखे बाणों के प्रहार करते हुए नजर आने वाले नेता एक दूसरे को गले लगा जीत की खुशियां सांझा करते दिखाई दिए | इस दौरान कटारिया ने खुले मंच से विज की खूब तारीफ की |

उन्होंने कहा कि ना जाने विज की मोदी से क्या बात हुई कि मुझे मंत्री पद का निमंत्रण आ गया | वहीं अनिल विज ने भी कहा कि मुझे मालूम है कि लोग मुझे बाबा बोलते हैं और इस बाबा की चुनाव से पहले की गई तीनों घोषणाएं सच साबित हुई | हरियाणा में दस की दस सीट जीतना, दूसरी घोषणा तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने की और तीसरी कटारिया को मंत्री बनाने की | जोकि सभी सच साबित हुई हैं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *