ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टरो में उस समय खलबली मच गई जब एक युवा पुलिस गार्ड के साथ डॉक्टरों पर रौब झाड़ने लगा और कहने लगा कि वो रोहतक में एएसपी के पद पर तैनात हैं | बता दें कि सारी घटना पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | जांच के बाद पता चला की युवक नकली आईपीएस बन कर घूम रहा था |
जिसकी शिकायत पीजीआई प्रशासन ने पुलिस को दे दी | वहीं एसएचओ का कहना है कि नकली आईपीएस ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत पीजीआई प्रशासन से मिली है | जिस पर कार्रवाई की जा रही है | अब सवाल ये उठता है कि नकली आईपीएस के साथ असली हेड कांस्टेबल कैसे और क्यों आया | पुलिस का कहना है इस पूरे मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी |
Watch Video
https://youtu.be/_qaVUyP9QZ8
