निराशा को आशा में बदल पाएंगे बड़े चौटाला ?

Online Desk / Living India News: हरियाणा में हार के बाद इनेलो समीक्षा में जुटी है। फरलो पर जेल से बाहर आए ओपी चौटाला खुद…

Online Desk / Living India News: हरियाणा में हार के बाद इनेलो समीक्षा में जुटी है। फरलो पर जेल से बाहर आए ओपी चौटाला खुद नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, फीडबैक ले रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोश भर रहे हैं।

OP CHAUTALA

सिरसा में इनेलो कार्यालय में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि निशाना को आशआम में बदलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
ओपी चौटाला ने कहा कि मेहनत का फल ज्यादा मीठा होता है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए चौटाला ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में खूब मेहनत की लेकिन अपनी परंपरागत सीट पर भी नहीं जीत पाएं, चौटाला ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था की सिरसा से उनकी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। ओपी चौटाला ने इस दौरान बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान था लेकिन परिणाम उनके ही पक्ष में आए।
इनेल कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का मूलमंत्र देते हुए ओपी चौटाला ने कहा कि हर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ विधानसभा में जुटें तो पूरी उम्मीद है कि विधानसभा में इनेलो अपनी ताकत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ऐसी परिस्थितियां झेल चुके हैं लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहले भी वापसी हुई थी और आगे भी खोई ताकत हासिल करेंगे। OP chautala

ओपी चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित है उससे पहले में कार्यकर्ता के बीच फिर आऊंगा। उन्होंने कहा कि जेबीटी मामले में 8 अगस्त को पेशी है और उस दिन निर्णय पक्ष में आने की उम्मीद है।
ओपी चौटाला ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाकर दोबारा वापस लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी से नाराज होकर जाने वाले लोगों को पुचकार कर लाने की कोशिश करो, साथ ही दूसरे दलों के अच्छे लोगों को भी पार्टी में जोड़ने की कवायद होनी चाहिए।

ओपी चौटाला ने दुष्यंत चौटाला पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि सत्ता की मौज लूटने वाले लोगों को कभी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इनेलो की सरकार जरूर बनेगी और मेनहत फल देगी ये कार्यकर्ताओं से वादा भी किया। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनने पर चौ. देवीलाल के सपनों का साकार करेंगे हमारा कोई व्यक्तिगत काम नहीं करेंगे।

मनोहर लाल खट्टर पर चुटकी लेते हुए ओपी चौटाला ने कहा कि ठेठ हरियाणवी में खट्टर आवारा किस्म के पशुओं को कहा जाता है, सीएम विंडो सिस्टम को चौटाला ने नकारते हुए कागजी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश का दुर्भाग्य है कि नकारा नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उम्मीदवारों के लिए अच्छें कार्यकर्ताओं के नाम दें बशर्ते वो जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *