फसल विविधीकरण पायलट योजना की शुरूआत, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाये किसान- सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चण्डीगढ में ‘फसल विविधीकरण पायलट योजना’ की शुरूआत की | उन्होंने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चण्डीगढ में ‘फसल विविधीकरण पायलट योजना’ की शुरूआत की | उन्होंने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के धान बाहुल्य जिलों अम्बाला के अम्बाला-1 व साहा खण्ड, यमुनानगर के रादौर खण्ड, करनाल के असंध खण्ड, कुरुक्षेत्र के थानेसर खण्ड, कैथल के पुण्डरी खण्ड, जींद के नरवाना खण्ड तथा सोनीपत के गन्नौर खण्ड में इस योजना की शुरुआत की | 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘फसल विविधीकरण पायलट योजना’ का ब्राउशर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 25 किसानों से सीधा संवाद करते हुए किसानों से अपील की कि वे धान की बुआई कम करने का मन बनाए तथा सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना का लाभ उठाएं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *